चम्पावत, अप्रैल 23 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चौकी चल्थी पुलिस ने तलियाबांज और धूरा हाईस्कूल में जागरुकता अभियान चलाया। सीओ देवेंद्र सिंह और कोतवाल बीएस बिष्ट के नेतृत्व में साइबर अपराध, गौरा शक्ति ऐप, महिला सुरक्षा और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम में चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत, गौरव चौधरी, हरीश जोशी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...