रुद्रपुर, जून 12 -- रुद्रपुर। देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए ऊधमसिंह नगर पुलिस ने जिले में व्यापक सुरक्षा एवं जांच अभियान संचालित किया। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार गुरुवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सभी थाने और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर अभियान का नेतृत्व किया। अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रमुख चौराहों, जांच चौकियों और सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर आवागमन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस दलों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाशी ली गई। होटल, ढाबों, सराय एवं धर्मशालाओं में विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने चलाया चेकिंग और सत्यापन अभियान पुलिस प्रशासन ने कहा कि वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर जनपद में...