गोड्डा, जनवरी 2 -- महागामा। गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को महागामा थाना गेट के सामने एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान मुख्य सड़क से गुजरने वाले प्रत्येक दो पहिया, चार पहिया वाहनों की जांच की गई। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को कोई विशेष सफलता हाथ नहीं लगी है। मौके पर थाना प्रभारी मनोज पाल ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के तहत मुख्य तौर पर वाहनों के साथ ले जाए जाने वाले सामानों की जांच की जाती है।इसके साथ ही वाहनों के कागजात, हेलमेट की भी चेकिंग की गई है। उन्होंने क्षेत्र में वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय वाहन के कागजातों के साथ-साथ हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। अन्यथा पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के मद्देन...