पुलिस ने चरस के साथ दो युवक दबोचे
मेरठ, अगस्त 2 -- मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने शनिवार को दो युवकों को 300 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष कमल शंकर त्रिवेदी ने बताया कि थाना पुलिस टीम गंग नहर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी यात्री शेड के पास दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली, तो दोनों के पास से लगभग 300 ग्राम चरस मिली। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम विशाल निवासी किशोरपुर, अंकुर कुमार निवासी पीपलहेड़ा, थाना खतौली (हाल निवासी बंगाली कॉलोनी, हस्तिनापुर) बताया। थाना हस्तिनापुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल पर पूर्व में भी हत्या, हत्या की सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.