गिरडीह, मई 15 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई किशोरी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब छह घंटे में इसी थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर आवश्यक पूछताछ के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि किशोरी की मां के द्वारा बुधवार को गुमशुदगी की शिकायत की गयी थी। शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह घण्टे के अंदर किशोरी को बरामद कर पूछताछ के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इधर चार महीने पूर्व गायब हुई चार बच्चों की मां को पुलिस ने राजस्थान के खैरथर तिजारा जिला के मुंडावा थाना क्षेत्र से बरामद कर गुरुवार को गिरिडीह न्यायालय में पेश किया। वहां पर उसका बयान दर्ज कराया गया। इस संबंध में बताया गया...