पुलिस ने घर में छापेमारी कर स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
हाजीपुर, जुलाई 12 -- थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गोरीगामा में पुलिस ने छापामारी कर बड़े पैमाने पर स्मैक बरामद किया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि गुप्त सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति डिब्बे में भर कर स्मैक बेचने के लिये घर में रखे हुए है। वहां पहुंचा और घर में छापेमारी किया तो पुलिस बलों को देख कर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़ाए व्यक्ति की पहचान गांव के ही प्रिंस कुमार के रूप में किया गया है। जब उसके घर की तलाशी ली गई तो बिस्तर के नीचे से 1,610 विभिन्न डिब्बे में बंद स्मैक बरामद किया गया। शैलेन्द्र पांडेय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.