इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- इटावा, संवाददाता। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लोगों को अपराधों से बचने के तरीके बताए। अपराध का शिकार होने पर और इसको सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर डायल करने के लिए कहा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव नगला गंगे में पहुंचकर पुलिस ने महिलाओं को एकत्रित किया और फिर उन्हें बताया कि वे किस तरह अपराध से बचे रह सकते हैं। इसके साथ ही पुलिस ने उन्हें पंपलेट भी दिए जिसमें हेल्पलाइन नंबर लिखे हुए है ।उनसे कहा गया कि यदि कभी किसी अपराध का शिकार हो जाए तो संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें पुलिस तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचेगी। इसके साथ ही साइबर क्राइम से बचने के लिए भी पुलिस ने तरीके बताए और सतर्क रहने के लिए कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...