फिरोजाबाद, मई 20 -- लाइनपार थाना पुलिस ने अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ की पूर्ति के लिए धन अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेलने और खिलाने जैसे अपराध करने वाले गैंगस्टर दौजीराम पुत्र शिवचरन निवासी दतौजी खुर्द को जुआ माफिया के रूप में घोषित किया है। जुआ माफिया के विरुद्ध थाना लाइनपार, बसई मोहम्मदपुर एवं थाना नसीरपुर थाने में एक दर्जन गंभीर मुकदमा दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस ने चार लाख 10 हजार रुपए की चल, अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा चुकी है। इलाक पुलिस और सर्विलांस टीम आदि जुआ माफिया की निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- चार गैंग लीडर सहित 11 अपराधियों पर कसा शिकंजा थाना प्रभारी रमित आर्य ने बताया कि गैंगस्टर को जुआ माफिया घोषित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...