पुलिस ने गुम हुए 183 मोबाइल किए बरामद
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- प्रतापगढ़। जिले के सभी थानों की पुलिस ने गुम और चोरी हुए 183 मोबाइल सीईआईआर पोर्टल की मदद से अगस्त में बरामद किया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 29 लाख, 28 हजार रुपये है। पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को एसपी दीपक भूकर और एएसपी पूर्वी आलोक कुमार भाटी ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। एसपी ने बताया कि अप्रैल में मोबाइल रिकवरी में जिले की रैंक 40वीं थी। प्रभावी अभियान के बाद जुलाई में जनपद ने छठी रैंक हासिल की। अगस्त में 81 प्रतिशत मोबाइल फोन की रिकवरी की गई। उन्होंने बताया कि सर्विलांस सेल, सभी थाने की साइबर टीमों ने तकनीकी सहायता से मोबाइल बरामद किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.