अंबेडकर नगर, मई 10 -- अम्बेडकरनगर। बसखारी थाने की पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद करते हुए उसके परिजनों को सिपुर्द कर दिया। थाना क्षेत्र के रुद्रपुर भगाही निवासी साजिदा खातून (27) पत्नी मजीबुल्लाह की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पूछताछ में साजिदा खातून ने बताया कि वह परिजनों से नाराज होकर अपने लगभग तीन वर्षीय बच्चे के साथ रिश्तेदारों के यहां चली गई थी, जिसके कारण उनका परिजनों से सम्पर्क नहीं हो पा रहा था। उपनिरीक्षक विमलेश राज व ओमकार पटेल, महिला कांस्टेबल शिबू यादव और निधि यादव ने महिला को रविवार को सकुशल बरामद कर परिजनों के सिपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.