गुना, मार्च 22 -- मध्य प्रदेश के गुना जिले में खाकी की साख पर बट्टा लगाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। धरनावदा थाना क्षेत्र की रूठियाई पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपये का संदिग्ध कैश पकड़ने और फिर सौदेबाजी कर उसे छोड़ने के आरोपों ने पुलिस महकमे में हडकंप मचा दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। मामला तूल पकड़ने और सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले की चर्चा सुन शनिवार देर रात ग्वालियर डीआईजी अमित सांघी स्वयं धरनावदा थाने और रूठियाई चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों से घंटों सख्त पूछताछ की और थाना प्रभारी सहित अन्य तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।क्या था पूरा मामला सूत्रों के अनुसार यह पूरी घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात की है। नेशनल हाईवे-46 पर रूठियाई च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.