पिथौरागढ़, अप्रैल 18 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने एक व्यक्ति का गिरा हुआ पर्स लौटाकर उसे राहत पहुंचाई है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार कैलाश सिंह ने पिथौरागढ़ पुलिस को उसके पर्स के कही खोने की सूचना दी। बताया पर्स में पार्सपोर्ट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पर्स की ढूंढखोज कर पर्स को उसके वास्तिक स्वामी कैलाश को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...