आगरा, मई 25 -- जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाकर 37 वारंटी गिरफ्तार किए हैं। वारंटियों के विरुद्ध पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बीती रात विशेष अभियान चलाकर वारंटियों की धरपकड़ की गई। इस दौरान कासगंज कोतवाली पुलिस ने तीन वारंटी, सोरों कोतवाली पुलिस ने सात वारंटी, थाना सहावर पुलिस ने सात वारंटी, थाना अमांपुर पुलिस ने दो वारंटी, थाना सुन्नगढ़ी पुलिस ने दो वारंटी पकड़े हैं। इसी तरह से थाना पटियाली पुलिस ने तीन वारंटी, थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने पांच वारंटी, थाना सिढ़पुरा पुलिस ने दो वारंटी, थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस ने पांच वारंटी गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने रात भर चलाया अभियान, 87 वांछित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...