बागपत, मार्च 5 -- बागपत। बागपत कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से आठ पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और 13 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने तीनों युवकों का चालान कर दिया। सीओ बागपत विजय चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करने की तैयारी में हैं। इस सूचना के आधार पर टीम ने चमरावल रोड पर घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। जिनमें अहैडा गांव निवासी रूपक, मतानतनगर निवासी चिंटू और परवेज निवासी बाघू शामिल है। तलाशी में आरोपियों के पास से 8 अवैध पिस्टल .32 बोर, 1 जिंदा कारतूस .32 बोर, 3 मोबाइल फोन और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए रखे गए 13 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.