औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- रिसियप पुलिस ने एनएच-139 से गिट्टी लदा एक ट्रक जब्त किया है। चालक ने चालान दिखाया, लेकिन उसकी सत्यता पर संदेह जताया गया है। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि चालान की जांच के लिए इसे जिला खनन पदाधिकारी को भेजा गया है। जांच पूरी होने तक ट्रक पुलिस के कब्जे में रहेगा। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...