महाराजगंज, मार्च 29 -- निचलौल। निचलौल थाने की सीईआईआर टीम ने एक शख्स के गायब मोबाइल को बरामद कर सौंप दिया है।एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि ठूठीबारी कोतवाली के ग्राम नौनिया निवासी अरविंद गुप्ता का एंड्रॉयड मोबाइल कहीं गायब हो गया था। उसे बरामद कर सौंप दिया गया है। टीम में एसआई नागेंद्र मणि, मिथिलेश साहनी और संजीव कुमार सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...