पुलिस ने गाजी मियां के मेले पर लगाई रोक
आजमगढ़, मई 15 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई में आयोजित होने वाले सैय्यद सालार मसूद गाजी के मेले को पुलिस प्रशासन ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए रुकवा दिया। मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे थे। इसी दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मेले के आयोजन को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिना अनुमति किसी भी सार्वजनिक आयोजन की इजाजत नहीं दी जा सकती। सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने आयोजकों को आवश्यक अनुमति लेने के बाद ही कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी। मेले के रुकने से दूर-दराज से आए लोगों में मायूसी देखने को मिली। कुछ लोगों ने प्रशासन से मेले के आयोजन की अनुमति देने की मांग की, जबकि कई दुका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.