पुलिस ने गाजियाबाद की लापता किशोरी को मां से मिलाया
बदायूं, मई 11 -- मदर्स डे पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने करीब 25 दिन से लापता गाजियाबाद की किशोरी को उसकी मां से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की। पुलिस को किशोरी घायल हालत में सड़क किनारे मिली थी। पूछताछ और जांच के बाद उसकी पहचान गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र की रहने वाली समरीन के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने किशोरी को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को नौ मई की रात गश्त के दौरान रहमुद्दीननगर से धमई जाने वाले रास्ते पर करीब 15 वर्षीय एक किशोरी घायल अवस्था में सड़क किनारे बैठी मिली। किशोरी ने अपना नाम समरीन पुत्री इस्लाम निवासी लोनी गाजियाबाद बताया और पीठ व पैर में दर्द होने की बात कही। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, तहरीर दी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन एक महिला चौकी शेखूपुर पहुंची और किशोरी को अपनी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.