भभुआ, जनवरी 10 -- चांद। स्थानीय क्षेत्र के अमांव गांव के एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार त्रिवेणी राम के पास से 102.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसकी मेडिकल जांच अस्पताल में कराते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उपरोक्त आशय की जानकारी थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने दी है। शीतलहर बढ़ने से लोग हो रहे परेशान भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र में बर्फीली हवा से शीतलहर बढ़ने की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। धूप निकलने के बाद भी कैमूर पहाड़ी से आ रही ठंडी बयार से बचने के लिए लोग पूरे दिन शरीर पर गर्म कपड़े डाले रह रहे हैं। ऐसी ठंड में बच्चे, वृद्ध और मवेशी बीमार होने लगे हैं। महिलाओं को खाना पकाने, कपड़ा, बर्तन धोने व अन्य घरेलू कार्य करने में परेशानी हो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.