कन्नौज, दिसम्बर 15 -- कन्नौज। पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को दबोचकर इनके पास से तकरीबन 25 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत तकरीबन तीन लाख आंकी जा रही है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एसओजी एवं गुरसहायगंज पुलिस टीम ने रविवार की देर रात संयुक्त रूप से छापामारी कर गुरसहायगंज क्षेत्र के मिरगावां अंडरपास के निकट संदिग्ध हालात में खड़े ई रिक्शा सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने इनके पास से 24 किलो 740 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह लोग कानपुर के शातिर तस्कर से गांजा खरीद कर जिले में बिक्री के लिए ला रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका नाम विजेंद्र पुत्र श्रीपाल, निहाल पुत्र विजेंद्र निवासी मोहल्ला ताजपुर नौकास्त कन्नौज एवं अरुण कुमार पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला देवीगंज च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.