वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा मंदिर में दर्शन के लिए रोम के इटली के रहने वाले दो पर्यटक मंदिर पहुचे थे। इस दौरान उनका मंदिर परिसर में कैमरा कहीं खो गया। इसकी सूचना उन्होंने दुर्गाकुंड पुलिस चौकी पर दी। इस पर पुलिस ने मंदिर और आसपास में लगे सिसिटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला। कुछ ही देर में पुलिस ने कैमरे को ढूंढ निकाला और विदेशी पर्यटकों को सुपुर्द किया। इस दौरान पर्यटक अलेक्सेंडर ने पुलिस का धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...