बलिया, फरवरी 28 -- बलिया। जनपद के अलग-अलग थानों की पुलिस ने दो लोगों के बैंक खातों से धोखाधड़ी के जरिये निकाले गये पैसे को वापस कराया। पुलिस के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर निवासी राकेश कुमार ने खाता से करीब 35 हजार सात सौ रुपये निकाले जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने उक्त पैसे को होल्ड कराते हुए पीड़ित के खाते में पैसा वापस करा दिया। इसी प्रकार रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी आशुतोष शंकर सिंह ने 14 दिसम्बर 2025 को खाते से 62 लाख 74 हजार 524 रुपये खाते से निकाले जाने की शिकायत की थी। इसकी जांच में जुटी साइबर सेल ने पैसे को होल्ड कराते हुए शनिवार को वापस कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.