चंदौली, जनवरी 7 -- चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के डेरवा खुर्द, कैथी और महुअर कला में खनन की लगातार शिकायत मिल रही थी। इस दौरान मंगलवार की दोपहर डीएम के निर्देश पर सीओ स्नेहा तिवारी, नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल और खनन अधिकारी सिद्धार्थ के नेतृत्व में बलुआ पुलिस ने अभियान चलाकर छापेमारी की। छापेमारी में डेरवा खुर्द गांव के सिवान से एक जेसीबी सहित चालक को पकड़ लिया। पुलिस चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि अवैध खनन में एक जेसीबी को पकडकर सीज कर दिया गया है। वही जेसीबी चालक गाजीपुर जिले के नोनहरा गांव निवासी वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक और मालिक कौशलेंद्र पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.