लखीमपुरखीरी, मई 16 -- रननगर एसएसबी कैंप के पास हो रहे अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने खनन में लगी कई गाड़ियों को पकड़कर सीज कर दिया। इनमें एक जेसीबी मशीन, एक ट्रैक्टर-ट्राली तथा एक कार शामिल है। पुलिस को देख खनन करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। तिकुनियां कोतवाली के एसआई प्रदीप यादव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर रननगर एसएसबी कैंप के पास पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां खनन में लगे तमाम लोग गाड़ियां आदि छोड़कर भाग गए। पुलिसवाले खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर-ट्राली तथा कार कोतवाली ले आए। इनको सीज कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...