पीलीभीत, फरवरी 12 -- बीसलपुर। मोहल्ला दुबे निवासी कोटेदार अमित भोजवाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि 11 दिसंबर 2025 को रात्रि 10 बजे वह अपनी विदा कराकर कार से घर वापस जा रहा था। तभी गोपी टाकीज एमेजिंग पिज्जा की दुकान के नीचे विनोद कुमार, सोहन लाल, सूरज गंगवार निवासी मोहल्ला दुर्गा प्रसाद व दो तीन अन्य शराब पी रहे थे और बीच सड़क पर चार पहिया बाइक व गाड़ी खड़ी कर रखी थी। उसने कई बार हार्न दिया और गाड़ी हटाने को कहा तभी वह गाली गलौज करने और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश आरोपी विनोद कुमार, सूरज गंगवार, हिमांशू व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...