फिरोजाबाद, जनवरी 28 -- थाना एका पुलिस शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से असलाह बरामद किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक संजुल कुमार पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। पुलिस ने उसे ग्राम जेडा की ओर जाने वाले मार्ग जेडा तिराहा थाना क्षेत्र एका से पकड़ा है। पकड़े अभियुक्त का नाम पुलिस ने विपिन उर्फ शौर्य पुत्र रामकिशोर उर्फ मुन्नालाल बताया है। वह जेडा थाना एका का रहने वाला है। अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया पकड़ा कि अभियुक्त कुख्यात है। उस पर हत्या का प्रयास गैंगस्टर आयुध अधिनियम सहित एक दर्जन से अधिक फिरोजाबाद तथा अलीगढ़ के विभिन्न थानों में एक दर्जन से ...