हाजीपुर, दिसम्बर 22 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर थाने की पुलिस ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के एक लूट आदि आपराधिक मामले में कई थानों के वांछित को बाकरपुर से धर दबोचा है। गिरफ्तार कन्हाई कुमार उर्फ प्रकाश पिता देवचन्द्र राम उर्फ रामचंद्र राम मंसूरपुर गांव का रहने वाला है। राजापाकर, जंदाहा समेत कई थाना क्षेत्र में लूट की ताबड़तोड़ घटना कर पुलिस को नाकों दम कर रखा था। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तारी की मॉनिटरिंग की जा रही थी। थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि कन्हाई उर्फ प्रकाश की गिरफ्तारी को लेकर मुखबिरों का जाल बिछाया गया। पुलिस को सूचना मिली कि राजापाकर थाने के बाकरपुर में वह छिपा हुआ है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि कन्हाई कुमार बिदुपुर थाना कांड संख्या 649/25, देसरी थाना ...