विकासनगर, फरवरी 28 -- आगामी होली, ईद तथा वर्तमान में चल रहे रमजान माह को देखते हुए कोतवाली, थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में संभ्रांत व्यक्तियों, सीएलजी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। कोतवाली सहसपुर, थाना सेलाकुई, कोतवाली विकासनगर सहित सभी थाना कोतवाली में आयोजित बैठक के दौरान त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई और उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...