जहानाबाद, मार्च 2 -- मेहंदीया, निज संवाददाता होली पर्व को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि मेहंदिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के मेहंदिया, मैडला बलिदाद, दिलावरपुर, कर्मचय बिगहा, इंजोर, खैरा, उसरी, जयर्पु, सहित दर्जनों ग्राम मे फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस के साथ कलर बीडीओ मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। दूसरी तरफ कलेर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के कलेर, अग्नूर, दिलावरपुर, बेलाव सहित एक दर्जन ग्रामों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांतिपूर्वक होली मनाने की संदेश दिया गया। फोटो- 02 मार्च अरवल- 17 कैप्शन- अरवल के महेंदिया में सोमवार को फ्लैग मार्च करते पुलिस अधिकारी व जवान।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...