उरई, जून 5 -- जालौन। संवाददाता पारिवारिक विवाद को लेकर बेटे ने पिता के साथ गाली, गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी किशोरीलाल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुरेशचंद्र अक्सर पारिवारिक कारणों को लेकर विवाद करता रहता है। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन समझने को तैयार नहीं है। आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह वह घर में विवाद कर रहा था। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो अभद्रता करते हुए गाली, गलौज कर दी और पिटाई पर आमादा हो गया। यह भी पढ़ें- शांति व्यवस्था भंग करने पर कार्रवाई पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...