पूर्णिया, जून 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पुलिस ने ज्वेलरी शॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान शॉप में सुरक्षा मानकों का अंकेक्षण किया गया। साथ ही पुलिस ने शॉप आने-जाने वालों पर रखी। ज्वेलरी शॉप संचालकों से सुरक्षा को लेकर किए गए उपाय यथा अलार्म की व्यवस्था की जानकारी ली गई। साथ ही उन्हें संदिग्ध गतिविधि वाले लोगों की तुरंत सूचना डायल 112 सेवा या नजदीकी थाना को देने के लिए कहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...