लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- खीरी पुलिस ने 26 जनवरी को होने वाली परेड की तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। यही टीमें गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को सलामी देंगी। 77 वें गणतन्त्र दिवस पर आयोजित होने वाली भव्य रैतिक परेड समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को पुलिस लाइन के मैदान पर फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। जिसमें पुरूष व महिला पुलिसकर्मियों की टोलियों, ड्रिल, मार्च-पास्ट, ड्रेस व वेशभूषा, आपात सेवा यूपी-112 की दो पहिया व चार पहिया पुरुष व महिला पीआरवी वाहन, स्वान दल, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस और स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यही टीमें 26 जनवरी पर होने वाली परेड में शामिल होगी। रिहर्सल परेड का निरीक्षण एसपी संकल्प शर्मा ने किया और ध्वजारोहण कर परेड का पूर्वाभ्यास कराया। एसपी ने परेड की प्रत्येक गतिविधि को गंभ...