इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा, संवाददाता। त्योहारों को ध्यान में रखे हुए पुलिस की सक्रियता बढी है । गुरुवार को सुबह 5 बजे ही पुलिस ने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया और वहां व्यवस्था देखी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लाउडस्पीकर की व्यवस्था देखी और निर्देश दिए की मानक के अनुरूप ही लाउडस्पीकरो की आवाज रखी जाए। तेज आवाज में इन्हें ना बजाया जाए। सुबह बड़ी संख्या में लोग कंपनी गार्डन में मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं इसलिए वहां का भी पुलिस ने निरीक्षण किया और आने-जाने वाले लोगों से बातचीत करके उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूरे शहर में त्योहारों पर व्यवस्था बनाए रखी जाएगी। इस दौरान जो भी वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए मिले उन्हें रोककर हिदायत दी ...