समस्तीपुर, मई 30 -- खानपुर। थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से दुखहरण पासवान के पुत्र सिकंदर पासवान को गिरफ्तार किया गया है। वह हत्या के प्रयास के आरोप में आरोपित था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। वहीं दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त बावन घाट गांव निवासी दिनेश सहनी का पुत्र राजेश सहनी है जो फरारी वारंटी है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह भी पढ़ें- पुलिस पर हमले के आरोपित सहित दो गिरफ्तार, कट्टा बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...