सिद्धार्थ, जून 1 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने रविवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर शोहरतगढ़ कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में 23 मई की रात हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करने का दावा किया है। आरोपी के पास से चोरी के आभूषण और पांच हजार रुपये नकदी बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- शिकंजा: चोरीकांड का खुलासा आभूषण विक्रेता समेत 3 धराएचोरी की घटना कस्बे के मोहल्ला आर्य नगर निवासी स्नेहा शर्मा के घर में 23 मई की रात छत के रास्ते चोर घर में घुसकर अलमारी की कुंडी तोड़कर सोने की चेन, टीका, अंगूठी, चांदी के बर्तन, गुल्लक में रखे रुपये चुरा ले गए थे। घटना के समय पीड़िता और उसकी मां छत पर सो रही थी। पुलिस ने चोरी में संलिप्त आरोपियों की तलाश आसपास के सीसी टीवी कैमरा व मुखबिर की मदद से कर रही थी। शोहरतगढ़ पुलिस...