समस्तीपुर, दिसम्बर 9 -- विभूतिपुर। स्थानीय पुलिस ने एकडारा गांव से एक अपहृता को बरामद किया है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि बरामद लड़की को पुलिस न्यायालय के बयान और मेडिकल जांच में भेज दिया है। विदित हो इस संबंध में गत एक अक्टूबर को अपहृता का भाई ने विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसके तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...