काशीपुर, अप्रैल 6 -- काशीपुर। पुलिस ने अलग-अलग वादों में जारी वारंट के आधार पर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी सीओ विभव सैनी ने बताया अलग-अलग वादों में न्यायालय से जारी वारंट को तामील करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है, जो कि लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। सीओ ने बताया संदीप उर्फ सोनू निवासी जगतपुर कुंडेश्वरी, जफर अली निवासी मोहल्ला बांसफोड़ान निकट पुरानी सब्जी मंडी आढ़त, दीवान सिंह निवासी ढकिया नंबर एक व जसविंदर कौर उर्फ बिल्ली निवासी जगतपुर को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...