हापुड़, जुलाई 10 -- मेरठ में दलित छात्रा की हत्या की घटना की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के जाने की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। वहीं पूर्व विधायक व कांग्रेस के नेता गजराज सिंह ,व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन को भी उनके घर पर नजरबंद किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मेरठ की दिवंगत बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को मेरठ जाकर पीड़ित परिवार से मिलने से रोक दिया, जिसकी कांग्रेस कार्यकर्ता कड़ी निंदा करते हैं। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित को पुल...