सोनभद्र, जुलाई 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार की दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ के नेतृत्व में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस में छीना-झपटी हुई। पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला छीन लिया। इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए बढ़ौली चौक पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष को मंगलवार की रात 11 बजे से बुधवार दोपहर दो बजे तक उनके घरों में नजरबंद कर लिया था। पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला लेकर पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ के नेतृत्व में कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए स्वर्ण जयंती चौक जा रहे थे। यह भी पढ़ें- राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ कांग्रेस...