लातेहार, अप्रैल 10 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बालूमाथ प्रखंड के रामघाट स्थित बारा मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य लातेहार एसपी अतिथि कुमार गौरव ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर कई पुलिस पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया,जिनमें सरना क्लब बसिया, फुटबॉल क्लब भगिया,एससीजीसी टीम गणेशपुर,सरना संगम क्लब धाधू,आजाद क्लब शांति, न्यू 11 स्टार क्लब बारा,सरना स्पोर्टिंग क्लब मारांगलोइया तथा बालूमाथ थाना की टीम शामिल रही। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना तथा पुलिस और आम जनता के बीच बेहत...