रुद्रपुर, जनवरी 20 -- किच्छा। ग्राम नजीमाबाद में पुलिस ने कच्ची शराब बनाने की भट्ठी जब्त करते हुए पचास ली. कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कलकत्ता पुलिस चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम नजीमाबाद में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो व्यक्ति भूता नाले में कच्ची शराब बना रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो व्यक्तियों को कच्ची शराब बनाते देखा। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम करनैल सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम अमर सिंह लाइन धौराडाम बताया। जबकि भागने वाले आरोपी की पहचान जसपाल सिंह उर्फ पाली पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम अमर सिंह लाइन, धौराडाम के रुप में हुई। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.