फरीदाबाद, जुलाई 20 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित संसद मार्च को लेकर सोमवार को फरीदाबाद में भी पुलिस की सक्रियता रही। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि सोमवार तड़के करीब 5:00 बजे अपराध शाखा की टीम उनके सोतई गांव स्थित आवास पर पहुंच गई और उन्हें मार्च में जाने से रोक दिया। उन्होंने बताया कि वह जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले थे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना होने से पहले रविवार को एसी नगर, सेक्टर-22 स्थित ऑटो पिन झुग्गी बस्ती में बैठक भी की थी। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के कारण वह स्वयं दिल्ली नहीं जा सके। जबकि उनके कुछ साथी जंतर-मंतर पहुंचने में सफल रहे। यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके ने बताया CJP ने संसद मार्च पूरा क...