लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- महेवागंज,संवाददाता। पुलिस टीम ने ओवरहाइट गन्ने से भरे ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली व बगैर हेलमेट बाइक पर तीन सवारी वाली बाइकों का चालान किया। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज अदित्य कुमार सिंह ने पुलिस चौकी तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में यातायात नियमों का पालन न करने वाले गन्ने से भरे ओवरहाइट ट्रकों, ट्रैक्टर ट्रालियों व दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठा कर बगैर हेलमेट बाइक चलाने पर चालान किया गया। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक दर्जन बाइकों व एक दर्जन ओवर हाइट ट्रकों व ट्रैक्टर ट्रालियों का चालान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...