जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- आरा जिले के एकबारी गांव का रहने वाला है दोनों गोली सप्लायर गिरफ्तार दोनों गोली सप्लायर के मोबाइल डिटेल्स खंगाला रही है पुलिस अरवल, निज संवाददाता। अरवल पुलिस को मंगलवार को गोली सप्लायर को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली। सहार पुल के पास से 100 गोली के साथ दो गोली सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गोली सप्लायर कमल नारायण एवं अजीत कुमार दोनों आरा जिले के एकबारी गांव का रहने वाला है। दोनों मोटरसाइकिल से कारतूस लेकर सहार पुल पार होकर सप्लाई देने जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना पर सदर थाने की पुलिस टीम पीछा कर दोनों को धर दबोचा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि दोनों कारतूस के सप्लायर एकबारी गांव से मोटरसाइकिल से लेकर कहीं दूसरे जगह सप्लाई करने जा रहे थे तभी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार गोली सप्लायर...