गया, मई 14 -- डोभी थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुक्ररांत कुमार ने बताया कि मामले में झारखंड राज्य के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी द्वारिका कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गुरुवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की आगे की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- दुराचार व पाक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...