रुडकी, अप्रैल 10 -- धनौरी, संवाददाता। धनौरी स्थित तिरछा पुल के बीच सड़क पर गाड़ी रोककर रील बना रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने चलान की कार्रवाई की है। धनौरी चौकी क्षेत्र में तीन युवकों को रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होना का खुमार भारी पड़ गया। कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शुक्रवार को कुछ युवक धनौरी तिरछे पुल के बीच वाहन पर बैठकर रील बना रहे थे। जिससे यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। सूचना पर धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को फटकार लगाई। साथ ही तीनों को पकड़कर थाने ले आए। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.