बरेली, अप्रैल 6 -- पुलिस ने विभिन्न धर्मस्थलों पर लगाए गए लाउडस्पीकर की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान 193 लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई और बिना अनुमति लगाए गए 95 लाउडस्पीकर उतरवाकर पुलिस ने जब्त कर लिए। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लाउडस्पीकर की चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने धर्मस्थलों पर जाकर लाउडस्पीकर की आवाज और अनुमति चेक की। पूरे जनपद में कुल 892 स्थानों पर इसकी जांच की गई। इसमें 193 लाउडस्पीकर की आवाज ज्यादा मिलने पर उसे कम कराया गया और बिना अनुमति लगाए गए 95 लाउडस्पीकर जब्त कर लिए गए।फरीदपुर में उतारे 16 लाउडस्पीकरअभियान के दौरान सर्वाधिक 16 लाउडस्पीकर फरीदपुर में उतारे गए। इसके अलावा शेरगढ़ में 14, शेरगढ़ में 11, हाफिजगंज, किला, भुता व फतेहगंज पूर्वी में 10-10, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.