मोतिहारी, फरवरी 13 -- तुरकौलिया। रघुनाथपुर पुलिस ने छापेमारी कर पांच हजार के इनामी शराब माफिया को पकड़ा है। पकड़ा गया शराब माफिया सपही वृतिया के राजेश्वर साहनी का पुत्र सुभाष साहनी है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अलका सिंह, अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। मालूम हो कि शराब माफिया सुभाष को पकड़ने के लिए उसपर एसपी स्वर्ण प्रभात ने इनाम की घोषणा की थी। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका ने बताया कि इलाके के शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए कारोबारी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हरसिद्धि। थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर दिवा गश्ती पदाधिकारी परि पूअनि शिखा कुमारी ने सशस्त्र बल के साथ कनछेदवा ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.