चाईबासा, मई 28 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी पुलिस ने बुधवार को आरओबी के नीचे स्थायी तौर पर बसे खानाबदोशों (गुलगुलिया) को खदेड़ दिया है। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों के निवेदन पर की गई है। बता दें कि विभिन्न त्योहारों को शांति पूर्ण माहौल में मनाने के लिए आयोजित होने वाली शांति समिति की बैठक के दौरान मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर रखा जाता है। कहा गया कि खानाबदोश आरओबी के नीचे और रेलवे पटरी किनारे सुबह-शाम आग जलाकर भोजन पकाते हैं। शाम होते ही शराब पीकर शोरगुल करते हुए आपस मे मारपीट और गाली गलौज करते हैं। इससे राहगीरों को परिवार समेत गुजरने के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- झाझा के दो ताइक्वांडो खिलाड़ियों का नेशनल चैंपियनशिप में चयन आरओबी के नीचे रेलवे के उस पार मवेशियों को बांधने से लेकर मकान निर्माण के लिए गिट्टी-बालू ...