लखनऊ, मई 25 -- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने आपरेशन दहन के तहत थानों के मालखानों में जमा अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कराने की कार्रवाई की है। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर आपरेशन दहन के तहत प्रदेश में जब्त कुल अवैध मादक पदार्थों में से 1,15,430 किलोग्राम मादक पदार्थ की एडीपीएस एक्ट के तहत सैम्पलिंग कर कोर्ट से उनको नष्ट करने की अनुमति प्राप्त की जा चुकी है। पुलिस ने इनमें 63,901 किलो मादक पदार्थों को नष्ट कराया है। शेष 51,529 किलो मादक पदार्थों को नष्ट करने की कार्यवाही चल रही है। जब्त अवैध मादक पदार्थ नष्ट कराने में आगरा कमिश्नरेट सबसे आगे रहा। आगरा में 9671 किलो मादक पदार्थ नष्ट कराए गए। इस कार्रवाई में टाप 10 जिलों में आगरा के बाद इटावा, सोनभद्र, मैनपुरी, हरदोई, शामली, बरेली, कासगंज, बुलंदशहर तथा कौशांबी शामिल हैं।

हिंदी ...